जरूरी नहीं कि हाल दिल के सब सुना देते
01 Feb 2026 | 105 views
जरूरी नहीं कि हाल दिल के सब सुना देते
जब मिले थे तब जरा-सा तो मुस्कुरा देते
तेरे-मेरे अफसाने भले सच हों या ना हों
अपनी जबां से तुम अफवाह ही बता देते
एक लम्हा तुम मुझे जो इंतजार को कहते
हम सारी उम्र ही तेरे इंतजार में बिता देते
रास्ते में जो साथ छोड़ कर जाना था ऐसे
ये अच्छा था कि पहले रास्ता भटका देते
तेरा आँचल ही आसमान होता मेरे लिए
मेरे सिर के ऊपर जो तुम उसे फैला देते
कुछ उलझनें होती हैं नहीं सुलझने के लिए
सुलझनी होतीं तो कबका हम सुलझा देते!
जब मिले थे तब जरा-सा तो मुस्कुरा देते
तेरे-मेरे अफसाने भले सच हों या ना हों
अपनी जबां से तुम अफवाह ही बता देते
एक लम्हा तुम मुझे जो इंतजार को कहते
हम सारी उम्र ही तेरे इंतजार में बिता देते
रास्ते में जो साथ छोड़ कर जाना था ऐसे
ये अच्छा था कि पहले रास्ता भटका देते
तेरा आँचल ही आसमान होता मेरे लिए
मेरे सिर के ऊपर जो तुम उसे फैला देते
कुछ उलझनें होती हैं नहीं सुलझने के लिए
सुलझनी होतीं तो कबका हम सुलझा देते!
Leave a Comment